MS Dhoni-Ravindra Jadeja IPL 2022: 'बहुत मुश्किल है..', रवींद्र जडेजा के टूर्नामेंट से बाहर होने पर एमएस धोनी ने तोड़ी चुप्पी

 चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा के टूर्नामेंट से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब टॉस हुआ, उस वक्त एमएस धोनी से इस बारे में सवाल किया गया था.






इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को झटका लगा है. टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसा चोट लगने की वजह से हुआ है. अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रवींद्र जडेजा के इस पूरे एपिसोड पर चुप्पी तोड़ी है.


गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब टॉस हुआ, उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी से रवींद्र जडेजा से सवाल किया गया. इसपर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, 'अगर रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी की बात करें, वह टीम के सशक्त खिलाड़ी हैं. कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो टीम का कॉम्बिनेशन तय करते हैं रवींद्र जडेजा उनमें से एक हैं. रवींद्र जडेजा की फील्डिंग के बारे में ना भूलें, उनका रिप्लेसमेंट बहुत मुश्किल है.'


आपको बता दें कि बीते दिन ही चेन्नई सुपर किंग्स ने बयान जारी कर ये जानकारी दी थी कि रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं. रवींद्र जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोट लगी थी, उसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए गेम में भी नहीं खेले थे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने जानकारी दी थी कि रवींद्र जडेजा की पसलियों में चोट लगी है, वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है, ऐसे में वह आगे इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं रह पाएंगे.


बता दें कि रवींद्र जडेजा की टूर्नामेंट से विदाई विवाद के बीच हुई है. रवींद्र जडेजा पहले टीम के कप्तान थे, लेकिन खराब परफॉर्मेंस के कारण उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को फिर कमान सौंपी गई. इस बीच रिपोर्ट्स आईं कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर रवींद्र जडेजा को अनफॉलो कर दिया है, ऐसे में रवींद्र जडेजा के चोटिल होने और फिर टूर्नामेंट से बाहर होने की खबरें सामने आईं. जिसने कई तरह के कयासों को ज़ोर दिया.

Comments

Popular posts from this blog

Real Body keto gummies Reviews : - Real Body Keto Gummies Pills Scam or Real Weight Loss Results

Apex keto gummies reviews, ingredients, side effects and price

The Archies First Look: अगस्त्य नंदा-सुहाना खान की डेब्यू फिल्म से पहली झलक आई सामने, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई, Video