वैष्णो देवी जा रही तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, चार की मौत, 24 झुलसे

 वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस में आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना कटरा के पास की बताई जा रही है...

वैष्णो देवी जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबति 24 लोग झुलस गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा के पास वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। 24 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, कटरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नोमाई के पास बस में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जम्मू जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।


कटरा प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल की बात नहीं आई है, फोरेंसिक टीम आग के कारणों की जांच कर रही है।

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कटरा बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

Real Body keto gummies Reviews : - Real Body Keto Gummies Pills Scam or Real Weight Loss Results

Apex keto gummies reviews, ingredients, side effects and price

The Archies First Look: अगस्त्य नंदा-सुहाना खान की डेब्यू फिल्म से पहली झलक आई सामने, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई, Video